लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा फैसला करते हुए प्रियंका गांधी को महासचिव बनाया है और उन्हें पूर्वी यूपी की कमान सौंप दी है. कांग्रेस के इस फैसले पर बीजेपी की तरफ से जोरदार प्रतिक्रिया आ रही है और पार्टी ने इसे वंशवाद की राजनीति करार दिया है. वहीं, बीजेपी नेताओं का प्रियंका और राहुल गांधी पर हमला लगातार जारी है. अब महिला बीजेपी नेता सरोज पांडेय ने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है. बीजेपी सांसद सोरज पांडेय ने कहा- कांग्रेस अपने इतने सालों में एक महिला कार्यकर्ता नहीं खोज पाई जो एक महासचिव हो सकती है? उन्हें गांधी परिवार की एक घरेलू महिला ही मिली. वह उसे तुरुप का इक्का (ताश में) कह रहे हैं, तो इसका मतलब है कि वह लोग अब तक एक जोकर के साथ खेल रहे थे. BJP MP Saroj Pandey: Congress couldn't find a woman worker in their so many years who could be a General Secretary? What they found is a homely woman from Gandhi family. They call her an ace, so this means they were playing with a joker till now. pic.twitter.com/Jf53VZgDY4 — ANI (@ANI) January 28, 2019 सरोज पांडेय ने मध्य प्रदेश के कांग्रेस सांसद के उस बयान पर भी हमला बोला जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के पास प्रियंका गांधी जैसे सुंदर चेहरे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग प्रियंका के बारे में यही सोच रहे हैं. वे केवल महिला की सुंदरता के बारे में ही सोच सकते हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को प्रियंका के बच्चों को भी राजनीति में लाना चाहिए और उनके पति को कोषाध्यक्ष नियुक्त कर देना चाहिए. बता दें कि कांग्रेस ने 23 जनवरी 2019 को प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया था. इसके बाद बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी का भी बयान आया था. सुशील मोदी ने कहा था कि कांग्रेस उस महिला को सक्रिय राजनीति में लेकर आई है जिसका पति एक दागी व्यापारी है. उन्होंने कहा था कि ऐसा करके कांग्रेस खुश हो रही है. उन्होंने कहा था कि पॉलिटिक्स में डुप्लीकेट से काम नहीं चलता. प्रियंका की शक्ल भले ही इंदिरा गांधी से मिलती हो लेकिन वह कभी इंदिरा नहीं हो सकतीं.
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi http://bit.ly/2DCZ6V8
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Tuesday, 29 January 2019
Home
Latest News राजनीति Firstpost Hindi
राजनीति
बीजेपी नेता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-प्रियंका तुरुप का इक्का तो अब तक जोकर के साथ खेल रहे थे क्या?
बीजेपी नेता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-प्रियंका तुरुप का इक्का तो अब तक जोकर के साथ खेल रहे थे क्या?
Tags
# Latest News राजनीति Firstpost Hindi
# राजनीति
Share This
About Professional News
राजनीति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ऑनलाइन SBI देता है कई सुविधाएं, घर बैठे चुटकी में हो जाएंगे आपके ये काम
SBI Online: भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) अपने ऑनलाइन बैंकिंग पोर्टल पर नेटबैंकिंग की अलावा कई अन्य सुविधाएं देता है. इनका लाभ उठा...
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
World Breaking News Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India. Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World. Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.
You can Also Learn here How to Invest in Mutual Fund & Stock Market. How You can Earn Money From Trading in Stock Market. How You can Become a Successful Trader.
No comments:
Post a Comment