कार चलाते समय चालक से मजाक करने की कीमत एक युवक को जान देकर चुकानी पड़ी। दरअसल मजाक करने के दौरान कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में जहां चालक से मजाक करने वाले साहिल बजाज (24) की जान चली गई। वहीं चालक सहित पांच अन्य दोस्त जख्मी हो गए। यह सभी एक दोस्त के जन्मदिन की पार्टी सराय काले खां में मनाने के बाद गीता कॉलोनी जा रहे थे।from Jagran Hindi News - delhi:new-delhi-city https://ift.tt/2UWg478
No comments:
Post a Comment