घोंडा गुजरान में प्रस्तावित कचरा निस्तारण प्लांट के विरोध में इलाके के लोग सड़क पर उतर आए। कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि किसी भी सूरत में यहां कचरा नहीं डालने दिया जाएगा। पहले यहां लैंडफिल साइट बनाए जाने का प्रस्ताव था। लोगों द्वारा विरोध किए जाने पर उस योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। अब दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने यहां की 42.5 एकड़ जमीन पूर्वी निगम को कचरा निस्तारण प्लांट के लिए दे दी है।from Jagran Hindi News - delhi:new-delhi-city https://ift.tt/2TwKdIQ
No comments:
Post a Comment